चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल हाल ही में सोनाक्षी अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंची थीं, जहां वे एक आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाईं और इसके बाद से वह बुरी मुसीबत में फंस गईं हैं।
सोनाक्षी से अमिताभ ने सवाल पूछा कि- रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? लेकिन सोनाक्षी को इसका जवाब नहीं पता था। उन्होंने पहले सीता कहा और फिर राम। हैरानी वाली बात तो ये थी कि उनके साथ बैठी रुमा देवी को भी जवाब नहीं मालूम था। इसके बाद सोनाक्षी ने आखिरी लाइफलाइन ‘एक्सपर्ट से मदद’ लेने का फैसला किया। एक्सपर्ट श्वेता ने बताया कि सही जवाब सीता या राम नहीं बल्कि लक्ष्मण है।
सोनाक्षी की इस बात से न सिर्फ फैंस बल्कि अमिताभ भी काफी हैरान हुए। खास बात यह है कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा समेत उनके चाचा और भाइयों का नाम रामायण के किरदारों पर आधारित है। इतना ही नहीं सोनाक्षी के घर का नाम भी रामायण है। ऐसे में उन्हें रामायण से जुड़े सवाल का जवाब पता ना होना लोगों और खुद अमिताभ को निराश कर गया। बस इसके बाद से लोगों ने सोनाक्षी को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Names of few people from #SonakshiSinha
‘s family:
Shatrughan (Dad)
Luv (Brother)
Kush (Brother)
Ram (Uncle)
Lakshman (Uncle)
Bharat (Uncle)
Name of his father’s residence: RAMAYANA
Now watch this video to know why #YoSonakshiSoDumb is trending. pic.twitter.com/mlBsHPee2P— Tejas (@imTejasBarot) September 21, 2019
कुछ लोगों ने सोनाक्षी को बेवकूफ बताया, तो कुछ लोगों ने उनकी तुलना आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से भी की। यहां तक की शनिवार को ही सोशल मीडिया पर हैशटैग #YoSonakshiSoDumb नंबर 1 ट्रेंड बन गया। इतना ही नहीं बल्कि एक यूजर ने सोनाक्षी की फिल्म ‘कलंक’ का पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि फिल्म में सोनाक्षी को सही लिया गया था। सोनाक्षी पर खूब सारे मीम्स भी बन रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि, ‘मुस्लिम होने के बाद भी मैं इसका जवाब दे सकता हूं, लेकिन इस सवाल के लिए सोनाक्षी ने लाइफलाइन यूज कर ली!’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘बेहद निराशाजनक… कोई इतना बुद्धू कैसे हो सकता है?’