चैतन्य भारत न्यूज
इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सोनी ने ऐसा AC बनाया है जिसे कपड़ों के साथ पहना जा सकता है। इस AC के जरिए गर्मी में भी ठंडक का अहसास होगा। इस पोर्टेबल AC का नाम है ‘रिऑन पॉकेट’ जो कि ठंडी हवा फेंकता है। यह AC मोबाइल फोन से भी छोटा और हल्का है। यह AC बैटरी से चलता है। यह ब्लूटूथ के जरिए फोन से कनेक्ट रहता है और इससे ही यह काम करता है। ‘रिऑन पॉकेट’ AC को दो घंटे चार्ज करने के बाद 90 मिनट तक चलाया जा सकता है।
इस AC को बैग में भी रखा जा सकता है। जरुरत पड़ने पर इसे गले या फिर पीठ में पहना जा सकता है। एक एप्लीकशन के जरिए इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इस AC में एक एलीमेंट लगा होता है जो कि ठंडा या गरम हो सकता है। इस तरह के एलीमेंट का प्रयोग कार या कूलर्स में किया जाता है क्योंकि यह कम पावर और एनर्जी यूज करता है। इस AC के इस्तेमाल के लिए अंदर खास तरह के कपड़े पहनने पड़ते हैं। यह कपड़े स्माल, मीडियम या लार्ज साइज में उपलब्ध होंगे। फिलहाल यह कपड़े सिर्फ पुरुषों के लिए बनाए गए हैं।
इस AC को यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए लीथियम आयन बैटरी से संचालित किया गया है। सोनी रिऑन पॉकेट AC की कीमत 14 हजार 80 येन यानी कि 8990 रुपए हैं। साथ ही इसे फिट करने के लिए अंदर पहनने वाले कपड़े की कीमत 19 हजार 30 येन यानी करीब 12 हजार रुपये हैं। फिलहाल यह डिवाइस सिर्फ जापान में ही उपलब्ध है।