चैतन्य भारत न्यूज
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को शनिवार को ‘हल्के’ दिल के दौरे के बाद कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उनकी सफल एंजियोप्लास्टी हुई। आज सुबह जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक सौरव गांगुली की तबीयत स्थिर है। डॉक्टर्स ने बताया कि वह पूरी तरह ठीक है, उनकी हालत ‘स्थिर’ है।
दिल में दो ब्लॉकेज थे
कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में डॉ. सरोज मंडल, डॉ. सौतिक पंडा और डॉ. सप्तर्षि बासु 48 वर्षीय गांगुली का इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों ने पाया कि सौरव गांगुली के तीन आर्टरी में ब्लॉकेज है। शनिवार को डॉक्टरों ने सौरव गांगुली की Right coronary artery में स्टेंट लगाया है। इस वक्त सौरव डॉक्टरों की गहन निगरानी में हैं। गांगुली के दिल में दो ब्लॉकेज थे, जिसका इलाज कर दिया गया है।
Sourav Ganguly has undergone angioplasty. He is stable now. He will be monitored for 24 hours. He is completely conscious. There are two blockages in his heart for which he will be treated: Dr Aftab Khan, Woodlands Hospital, Kolkata. pic.twitter.com/ackcaGwJKu
— ANI (@ANI) January 2, 2021
2-3 दिन में मिल सकती है छुट्टी
वुडलैंड्स अस्पताल के डॉ. आफताब खान ने बताया कि, ‘गांगुली को अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार शाम वर्कआउट सत्र के बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत दी और आज दोपहर दोबारा ऐसी समस्या के बाद परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए। अस्पताल सूत्रों के अनुसार गांगुली के उपचार के लिए पांच डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया था।’ जानकारी के मुताबिक, सौरव को दो-तीन दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।