चैतन्य भारत न्यूज
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मकड़ी का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में नजर आ रही मकड़ी का चेहरा बिल्कुल इंसानों जैसा है। इतना ही नहीं बल्कि इसके चेहरे पर इंसान की तरह आंखें और मुंह भी हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर चीन के एक वेब पोर्टल ने पोस्ट किया है।
इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि, ‘स्पाइडरमैन मिल चुका है? चीन के हुनान में मकड़ी को इंसान जैसे चेहरे में देखा गया। क्या आप इसकी प्रजाति को जानते हैं?।’ बता दें यह वीडियो देखते ही देखते दुनियाभर में वायरल हो गया है और हर कोई इस मकड़ी की प्रजाति के बारे में पूछ रहा है।
Has spiderman been found? This spider with a humanlike face on its back was found at a home in C China’s Hunan and has gone viral on Chinese social media. Do you know its species? pic.twitter.com/0iU6qaEheS
— People’s Daily, China (@PDChina) July 16, 2019
वीडियो में आप देख सकते हैं हरे रंग की मकड़ी दिखाई दे रही है, जिसका चेहरा इंसानों की तरह है। खबरों के मुताबिक, इंसानों जैसी दिखने वाली इस मकड़ी को ली नाम की एक महिला ने खोजा है।
महिला का कहना है कि, ‘इस मकड़ी की पीठ पर काली रेखाएं हैं जो मानव के बालों से बिल्कुल मिलती हैं।’ वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग इस मकड़ी को बाहरी दुनिया का जीव भी बता रहे हैं।