चैतन्य भारत न्यूज
ईस्टर के मौके पर रविवार को श्रीलंका में 8 सीरियल धमाके हुए हैं। ये आठों ही धमाके इतने भयावह थे कि मृतकों की संख्या 290 तक पहुंच गई है। साथ ही 450 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ये धमाके कई चर्च और होटलों में हुए हैं। सोशल मीडिया पर धमाके की कई भयावह तस्वीरें भी वायरल हो रही है।
इनमे से कुछ तस्वीरें नेगोम्बो के सेंट सेबास्टियन चर्च में खींची गई हैं। हर एक तस्वीर में घटना की भयावहता नजर आ रही है।
तस्वीरों में ईसा मसीह की मूर्ति के साथ ही दीवारों पर भी खून के धब्बे साफ तौर से दिखाई दे रहे हैं।
धमाका इतना भयावह था कि चर्च की छत भी उड़ गई। पुलिस प्रवक्ता रुवान गुनसेकरा ने कहा कि इन हमलों के संबंध में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
हमले के बाद पूरे श्रीलंका में सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही रविवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक पूरे देश में कर्फ्यू भी लगा था।
हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से फोन पर बातचीत की और कहा कि, ‘वे इस हमले के बाद पड़ोसी मुल्क के साथ मजबूती से खड़े हैं।’ साथ ही पीएम मोदी ने श्रीलंका को हरसंभव मदद देने की भी बात कही।
श्रीलंका में हुए इन हमलों के बाद पूरी दुनिया में शौक मनाया जा रहा है।