चैतन्य भारत न्यूज
अपनी कातिल अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री सनी लियोनी ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया है जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल गूगल पर सर्च किए जाने के मामले में सनी लियोनी सबसे आगे निकल गईं हैं। साल 2019 में जनवरी से लेकर अगस्त के पहले हफ्ते तक सनी भारत में सबसे अधिक ढूंढ़े जाने वाली हस्तियों की सूची में पहले नंबर पर हैं।
वैसे तो सनी को पूरे भारत के लोग खासकर युवा वर्ग पसंद करता है लेकिन इस बार उन्होंने सलमान-शाहरुख जैसे स्टार को ही नहीं बल्कि और भी कई जाने-माने सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है।
गूगल ट्रेंड एनालिटिक्स के मुताबिक, सनी और उनके वीडियो को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। सनी को सबसे ज्यादा मणिपुर और असम में सर्च किया गया है। वहीं सनी इस खबर से बेहद खुश हैं और उन्होंने फैंस के साथ अपनी खुशी भी जाहिर की। सनी कहती हैं कि, ‘मेरी टीम ने मुझे इस बात की जानकारी दी और मैं इसका श्रेय अपने फैंस को देना चाहूंगी, जो हमेशा मेरे लिए खड़े रहे हैं। यह एक महान भावना है।’
बता दें साल 2018 के गूगल सर्च में प्रिया प्रकाश वॉरियर पहले नंबर पर थीं। प्रिया आंख मारने वाले वीडियो से लोकप्रिय हो गईं थीं। इसके अलावा बीते साल गूगल सर्च में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस दूसरे नंबर पर, वहीं हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी तीसरे नंबर पर रहीं थीं।
ये भी पढ़े…
दीपिका-प्रियंका-कोहली के हैं सबसे ज्यादा फेक इंस्टाग्राम फॉलोवर्स, एक पोस्ट के लेते हैं करोड़ों रुपए
प्रियंका और कोहली इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में शामिल, एक पोस्ट के लिए लेते हैं इतने करोड़ रुपए