चैतन्य भारत न्यूज
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए ढ़ाई महीना बीत चुका है। अभिनेता के परिवारवाले, दोस्त और उनके फैंस सभी सुशांत को न्याय दिलाने में लगे हुए हैं। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। रोजाना जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दावा किया गया था कि, रिया चक्रवर्ती ही उनके बेटे की हत्यारी है।
बता दें सुशांत के निधन के बाद मुंबई पुलिस ने यह कहा था कि, ये सुसाइड केस है, लेकिन अब कूपर हॉस्पिटल के उस कर्मचारी की चौंकाने वाला बयान दिया है, जो सुशांत के निधन के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल और फिर श्मशान घाट लेकर गया था। उस शख्स का दावा है कि सुशांत का मर्डर हुआ है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें अस्पताल का कर्मचारी ये दावा कर रहा है कि सुशांत का मर्डर हुआ है। एक निजी टीवी को दिए इंटरव्यू की क्लिप श्वेता ने शेयर की है, जिसमें उस शख्स ने सुशांत की लाश के बारे में कई बाते बताई हैं।
My God!! Listening to news like this breaks my heart a million times…what all they did with my brother. Please, please arrest them!! #ArrestCulpritsOfSSR pic.twitter.com/2fdU0n3lyj
— shweta singh kirti (@shwetasinghkirt) August 29, 2020
वीडियो में अस्पताल का कर्मचारी कह रहा है- ‘हमको इतना ही मालूम था कि ये मर्डर है। ये मर्डर ही था और जो-जो निशान थे, वो एक सुई का निशान था। गले पर वो निशान थे’। कर्मचारी ने बताया कि गले में 15 या 20 निशान थे और गले में कुछ सेलो टेप चिपका हुआ था।’ शख्स ने आगे बताया कि, ‘मैं बॉडी को कूपर अस्पताल और फिर श्मशान घाट तक लेकर गया था।’ अस्पताल में रिया चक्रवर्ती के आने की बात भी उस शख्स ने कबूली। कर्मचारी ने कहा कि, ‘दो लोगों ने मेरे से कहा था कि क्या दिखा सकते हो बॉडी? वो आईं उसने बॉडी देखी और माफी मांगी थी।’
अस्पताल कर्मचारी का दावा है कि, ‘बड़े-बड़े डॉक्टर्स भी बोल रहे थे कि ये मर्डर है। ये फांसी नहीं है। हम बॉडी को देखकर पहचान लेते हैं, फांसी की बॉडी पीली नहीं पड़ेगी। बॉडी में कई जगह निशान थे और पैरों के तलवोंं में सुई चुभाने वाले निशान थे।’ सुशांत की बहन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘हे भगवान!! इस तरह की खबरें सुनकर मेरा दिल लाख बार टूट जाता है… उन्होंने मेरे भाई के साथ क्या किया। कृपया उन्हें गिरफ्तार करें।#ArrestCulpritsOfSSR’