चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में जांच के दौरान रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस की जांच मुंबई और बिहार पुलिस कर रही है। सुशांत के परिवार द्वारा इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी एक्टिव हो गई है। ईडी ने इसमें मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है।
बता दें ईडी ने सुशांत की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि भी की है कि ईडी ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है।
बता दें इससे पहले बुधवार को ईडी ने पटना पुलिस से FIR की कॉपी मांगी थी। अभिनेत्री रिया पर 15 करोड़ रुपए की हेराफरी का आरोप है। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया पर यह आरोप लगाया है। रिया पर सुशांत को परेशान करने और उनके पैसे हड़पने का इल्जाम लगाया। जानकारी के मुताबिक, अब तक मुंबई पुलिस इस मामले में 40 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी हैं। ईडी के अधिकारी ने बताया कि पूरी जानकारी हासिल करने के बाद हमने केस दर्ज किया है। आने वाले दिनों में रिया और उनके परिवार को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
ये भी पढ़े…
सुशांत सिंह राजपूत मामले में SC ने खारिज की सीबीआई जांच की मांग, कहा- पुलिस को उनका काम करने दीजिए
सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, कहा- करोड़ों रूपए पर थी नजर, ले गई सारा कीमती सामान
मौत के डेढ़ महीने बाद सामने आई सुशांत की विसरा रिपोर्ट, शरीर में जहर मिलने का कोई प्रमाण नहीं
सुशांत सुसाइड केस: कंगना रनौत ने कहा- अगर मैं अपने दावे साबित नहीं कर सकी तो लौटा दूंगी पद्म श्री