चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री किशोरी बलाल का निधन हो गया हैै। उन्होंने मंगलवार रात बेंगलुरू के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। किशोरी बलाल को अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ में उनकी कावेरी अम्मा के किरदार के लिए जाना जाता है। उनके काम को इस फिल्म में काफी सराहा गया था और फिल्म भी काफी लोकप्रिय हुई थी।
कहा जा रहा है कि, किशोरी बढ़ती उम्र के चलते होने वाली परेशानियों से ग्रसित थीं। किशोरी के निधन की जानकारी बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने दी है। आशुतोष ने किशोरी की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि, ‘ह्रदयविदारक। किशोरी बलाल जी के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। किशोरी जी, आप अपने दयालु, गर्मजोशी और प्रेम से लबरेज व्यक्तित्व के लिए याद की जाएंगी। स्वदेस में आपकी कावेरी अम्मी वाली परफॉर्मेंस याद रहेगी। आप बहुत याद आएंगी।’
HEARTBROKEN! 😥
Terribly sad about the passing away of #KishoriBallal ji!!
Kishori ji… you will be remembered for your generously kind, warm and affable persona!
And your unforgettable performance as #Kaveriamma in #Swades !!
You will surely be missed!! 🙇♂️ pic.twitter.com/DIAlnhLOgu— Ashutosh Gowariker (@AshGowariker) February 18, 2020
बता दें किशोरी बलाल ने साल 1960 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा कई क्षेत्रीय फिल्मों में भी शानदार योदगान दिया है। ‘काठी’, ‘हनी-हनी’, ‘सूर्यकांति’, ‘कैरी ऑन मराठा’, ‘अईया’ और ‘लफंगे परिंदे’ उनकी कुछ सबसे मशहूर फिल्मों में से हैं।