चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और उनके पति नवीन जयहिंद का बुधवार को तलाक हो गया है। इसकी जानकारी खुद स्वाति ने ट्वीटर पर इमोशनल पोस्ट कर दी है। स्वाति ने कहा कि, यह उनके लिए बेहद दुखद घड़ी है।
स्वाति ने ट्वीटर पोस्ट में लिखा कि, ‘सबसे दुख का समय तब होता है जब फेयरी टेल खत्म होती है। मेरी कहानी भी खत्म हुई। मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया है।’ उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि, ‘कभी-कभी शानदार लोग एक साथ नहीं रह सकते हैं। मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगी और उनके साथ को भी मिस करूंगी। हर रोज मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वो हमें और हम जैसे लोगों के इस तरह के दर्द सहने की शक्ति दे।’
Most painful moment is when your fairytale ends. Mine ended. Me & Navin have got divorced. Sometimes best of people cant stay together. Will always miss him & our life that could have been.
Everyday I pray to God to give us & others like us strength to deal with this pain 🙏
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) February 19, 2020
कौन हैं नवीन जयहिंद?
बता दें स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी के बड़े नेता हैं। साथ ही वह हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। वह हरियाणा के विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा भी चुके हैं। अन्ना आंदोलन के समय ही नवीन, आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़ गए थे। नवीन इंडिया अगेंस्ट करप्शन की कोर कमेटी का हिस्सा भी रह चुके हैं। उन्होंने जन लोकपाल बिल का ड्राफ्ट बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
पिछले पांच साल में स्वाति ने बटोरी सुर्खियां
बता दें जब साल 2015 में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सरकार बनाई तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया। इसके बाद स्वाति ने इस क्षेत्र में काफी काम किया। उन्होंने कई महिलाओं के हित में आवाज उठाई और कई बार वह केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर भी बैठीं। बच्चियों से दुष्कर्म करने वालों को फांसी देने की मांग को लेकर दिसंबर में ही स्वाति ने आमरण अनशन किया था। कुछ ही दिनों में उनकी तबीयत बिगड़ गई और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।