चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड की बिंदास अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ में नजर आने वाली हैं। यह हॉलीवुड फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ का रिमेक है। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर जारी हुआ है जिसमें परिणीति खून में लथपथ नजर आ रही हैं।
परिणीति ने अपने लुक की तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं परिणीति का बेहद खतरनाक लुक नजर आ रहा है। बाथटब में बैठी परिणीति के माथे पर भयानक चोट लगी हुई है और उसमें से खून रिसता दिखाई दे रहा है। परिणीति ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा कि, ‘कुछ ऐसा, जो इससे पहले मैंने कभी नहीं किया। और यह मेरा अब तक का सबसे मुश्किल किरदार है।’
बता दें इस फिल्म में परिणीति मुख्य किरदार में नजर आएंगी। उनके अलावा फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ में कृति कुल्हांरी भी नजर आएंगी। कृति इस फिल्म में एक ब्रिटिश पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन रिभू दासगुप्ता ने किया है। जानकारी के मुताबिक, परिणीति ने इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर ली है। अब तक फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है।