चैतन्य भारत न्यूज
दुनिया में ऐसी कई खूबसूरत जगह मौजूद है जहां जाकर हमें सपने जैसा प्रतीत होता है। इन्हीं में से एक है भारत का पश्चिमी तट दमन जहां बहुत सारे ट्रेवल डेस्टिनेशन हैं। दोस्तों और परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए यह बेहतरीन जगह है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दमन की कुछ खूबसूरत और आकर्षक जगहों के बारे में जो दुनियाभर में मशहूर हैं। यकीनन इन्हें देखने के बाद आप जन्नत जैसा महसूस करेंगे।
लाइटहाउस
दमन में स्थित लाइटहाउस काफी खूबसूरत है। शाम के समय यहां का नजारा देखने लायक होता है। यह सुबह सूर्योदय और सूर्यास्त को करीब से देखने के लिए बेहतरीन जगह है। आप इसके चारों ओर बने बैठक पर बैठ सकते हैं और समुद्र, नीचे मछुआरों के बाजार और दूर तक नौकाओं को देख सकते हैं।
सेंट जेरोम किला
शहर की सबसे मशहूर जगहों में से एक सेंट जेरोम किला जिसे देखने के लिए लाखों पर्यटक आते हैं। यहां रंगीन पुर्तगाली वास्तुकला और इमारतें भी हैं जिन्हें देखना काफी रोमांचक होगा।
खूबसूरत बीच
जम्पोरे और देवका दमन के प्रमुख बीच हैं। यहां का वातावरण बेहद शांत और खुशनुमा है और आपको बहुत सुकून देगा। आपको यहां सी-फूड भी मिलेगा। दोस्तों के साथ इंजॉय करने के लिए यह जगह बहुत अच्छी है।
इसके अलावा दमन और दीव में घूमने के लिए आवर लेडी ऑफ रोजरी चैपल, हिल्सा अक्वेरियम, कचीगाम वाटर टैंक, रिज साइड गार्डन और बॉम जीसस का चर्च भी बेहतरीन जगहों में से है।