चैतन्य भारत न्यूज
मऊ. उत्तर प्रदेश के मऊ में सोमवार सुबह सिलेंडर फटने से दो मंजिला इमारत गिर गई। कहा जा रहा है कि इमरात गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग मलबे में दबे रह गए हैं। मोहमदाबाद के वलीदपुर गांव में यह हादसा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, एक घर में रसोई गैस का सिलेंडर फट गया जिसके बाद दो मंजिला इमारत गिर गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंची हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
7 dead and 15 injured after a two-storey building collapsed following a cylinder blast at a home in Mohammadabad, Mau. Several feared trapped. More details awaited. pic.twitter.com/cFr7Q0pEr4
— ANI UP (@ANINewsUP) October 14, 2019
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने और हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सिलेंडर ब्लास्ट कैसे हुआ अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करने के दौरान इन बातों ख्याल रखें
- गैस नली के साथ रबर ट्यूब बदलें। सुरक्षा नली अग्निरोधी हैं, इसलिए ज्यादा सुरक्षित है, लेकिन इसका इस्तेमाल 5 साल तक ही करें।
- गैस लीक होने की स्थिति में रेग्युलेटर और बर्नर नॉब्स को बंद करें। इस दौरान सभी दरवाजे और खिड़कियां खोल दें। बिजली के स्विच ऑन ना करें। तुरंत डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें।
- सिलेंडर से जुड़ी नायलॉन धागे के साथ सुरक्षा कैप को संभाल कर रखें। यदि कोई रिसाव हैं तो रोकने के लिए वाल्व पर कैप लगा दें
- गैस लीक होने की जांच करने के लिए जलती माचिस की तीली का प्रयोग भूलकर भी न करें।
- रात को सोते समय रेग्यूलेटर जरूर बंद कर दें। बच्चों को एलपीजी लगी जगह पर खेलने की अनुमति न दें।
- सिलेंडर की एक्सपाइरी डेट भी समय-समय पर करते रहें।