चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन ट्रंप दिल्ली में हैं। यहां ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता होगी। इससे पहले ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया राष्ट्रपति भवन पहुंचे। राष्ट्रपति कोविंद, उनकी पत्नी सविता कोविंद और पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप का स्वागत किया।
पहली ही मुलाकात में 24 साल छोटी मेलानिया को दिल दे बैठे थे ट्रंप, ऐसे शुरू हुई थी इनकी प्रेम कहानी
Delhi: US President Donald Trump inspects the Guard of Honour at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/DZRoXq8dy0
— ANI (@ANI) February 25, 2020
Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at Rashtrapati Bhawan. US President Donald Trump will be accorded a ceremonial reception at Rashtrapati Bhawan, shortly. pic.twitter.com/0CSXn1m1qh
— ANI (@ANI) February 25, 2020
Trump accorded ceremonial welcome at Rashtrapati Bhavan
Read @ANI Story| https://t.co/VOpW4df4yy pic.twitter.com/O9Yzjp3Lf2
— ANI Digital (@ani_digital) February 25, 2020
ट्रंप-मेलानिया ने निहारी ताजमहल की खूबसूरती, कहा- ताज भारतीय संस्कृति की विविधतापूर्ण सुंदरता है
राष्ट्रपति भवन में ट्रंप को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी गई। इस मौके पर डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका और मंगेतर जारेड कुशनर भी मौजूद थे।
Delhi: US President Donald Trump & First Lady Melania Trump pay tribute to Mahatma Gandhi at Raj Ghat. pic.twitter.com/ObQohvZhvr
— ANI (@ANI) February 25, 2020
#WATCH Delhi: US President Donald Trump & First Lady Melania Trump pay tribute to Mahatma Gandhi at Raj Ghat. pic.twitter.com/BGrJL4DHLq
— ANI (@ANI) February 25, 2020
Delhi: US President Donald Trump & First Lady Melania Trump write in the visitor’s book at Raj Ghat. pic.twitter.com/p43IMmCIg7
— ANI (@ANI) February 25, 2020
राष्ट्रपति भवन के बाद ट्रंप और मेलानिया सीधे राजघाट पहुंचे। यहां दोनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि दी। जानकारी के मुताबिक, ट्रंप 11 बजे हैदराबाद हाउस जाएंगे। यहां ट्रंप और पीएम मोदी के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। इस दौरान वे रक्षा, सुरक्षा, आतंकवाद, व्यापार, ऊर्जा सहित रणनीतिक भागीदारी से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे। समझौतों के करार के बाद दोपहर 12:40 बजे दोनों नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप इस दौरान दिल्ली में एक स्कूल में बच्चों से मुलाकात करेंगी।
क्या है गार्ड ऑफ ऑनर
गार्ड ऑफ ऑनर एक सम्मान है जो खास मौकों पर किसी अति विशिष्ट शख्सों (वीआईपी) के आगमन पर दिया जाता है। उनके सम्मान में सुरक्षाबलों के अधिकारी और कर्मचारी गार्ड ऑफ ऑनर देते हैं। परंपरा के दौरान अधिकारी व सुरक्षाकर्मी बैंड के साथ कदम और ताल मिलाते हैं और मार्च करते हुए निकलते हैं और वे सभी उस दौरान वीआईपी को सलामी भी देते हैं।
किसके लिए ये प्रोटोकॉल
यह परंपरा राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, उपराज्यपाल, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, गृह राज्य मंत्री, मुख्यमंत्री, किसी भी राज्य के गृह मंत्री, डीजीपी, एडीजीपी, आईजीपी, डीआईजीपी, दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष और किसी अन्य देश के उप राष्ट्राध्यक्ष के आने पर भारत में अमल में लाई जाती है।