चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे का आज अंतिम दिन है। राजधानी दिल्ली में ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने वार्ता के बाद ऐलान किया कि भारत-अमेरिका के बीच 3 बिलियन डॉलर की डिफेंस डील होगी। इतना ही नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर भी बात आगे बढ़ेगी। ट्रंप ने शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में वार्ता की अहम बातें बताई।
#WATCH US President on Delhi violence & CAA: PM said he wants people to have religious freedom. I heard about individual attacks but I did not discuss it. It is up to India. pic.twitter.com/tk0LOOo1lJ
— ANI (@ANI) February 25, 2020
ट्रंप ने कहा कि, ‘ये यात्रा मेरे और मेरे परिवार के लिए यादगार रहेगी। भारत में हमारे दो दिन बहुत शानदार गुजरे हैं। इस दौरान पीएम मोदी के साथ सकारात्मक बातचीत हुई। हमें बहुत ही आनंद आया। ‘ ट्रंप ने आगे कहा कि, ‘भारत एक सचमुच महान देश है। इस वक्त भारत-अमेरिका के रिश्ते सबसे अच्छे हैं। दोनों देशों के द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई है। हमने कई मुद्दों पर विचार किया है। हम भारत के साथ आपसी संबंधों को बढ़ावा देना चाहते हैं। हम पूरे विश्व में शांत चाहते हैं। अफगानिस्तान में शांति लाने की दिशा में काम जारी है। कोई बेगुनाह नहीं मारा जाना चाहिए।’
ट्रंप ने कहा कि, ‘इस्लामिक आतंकवाद ना फैले इस दिशा में हम प्रयासरत है। सीरिया में जो हुआ उसे पूरे विश्व ने देखा। हम इसे रोकने के दिशा में काम कर रहे हैं।आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए हमने कई कदम उठाए हैं। रेडिकल इस्लाम जड़ से खत्म करने का प्रयास जारी है। इसके लिए सभी देशों को मदद के लिए आगे आना चाहिए। इसे लेकर पाकिस्तान पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।’
डोनाल्ड ट्रंप ने तालिबान के साथ अमेरिका के शांति समझौते पर कहा, ‘हां मैंने पीएम मोदी ने इस पर भी बात की है। मुझे लगता है भारत भी इसे देखना चाहता है। हम इसके काफी करीब हैं। सब इसके लिए खुश हैं। ईरान और सीरिया को मिलकर आईएसआईएस पर कार्रवाई करनी चाहिए।’
इस दौरान पत्रकारों ने ट्रंप से दिल्ली में हो रही हिंसा के बारे में भी प्रश्न किया जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, ‘पीएम मोदी से इस मसले पर कोई बात नहीं हुई। मैंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ CAA पर बातचीत की है। कई देशों की तुलना में भारत में ज्यादा धार्मिक आजादी है।’
बता दें शाम 7.30 बजे ट्रंप भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे और रात्रिभोज में शामिल होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके सम्मान में डिनर पार्टी का आयोजन किया है। इसके बाद वे अपने परिवार के साथ वाया जर्मनी अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।