चैतन्य भारत न्यूज
शातिर बदमाश विकास दुबे को पुलिस फरीदाबाद से लेकर दिल्ली एनसीआर तक खोजती रही और इसी दौरान वो उज्जैन पहुंच गया। इस बीच बड़े शातिराना अंदाज में उसने अपनी गिरफ़्तारी दी। या यूं कहें उसने सरेंडर ही किया। आज सुबह पुलिस ने 5 लाख इनामी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच यह आशंका है कि विकास दुबे कोरोना पॉजिटिव हो सकता है।
विकास का सहयोगी निकल कोरोना पॉजिटिव
विकास दुबे के कोरोना पॉजिटिव होने की संभावना इसलिए है क्योंकि उसके रिश्तेदार और सहयोगी श्रवण मिश्रा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार, किसी भी आरोपी को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश करने से पहले उसकी कोविड-19 जांच कराई जाती है। ऐसे में विकास की भी जांच कर ली गई है।
उसी रिश्तेदार के घर रुका था विकास
बता दें श्रवण मिश्रा वही रिश्तेदार है, जो फरीदाबाद में रहता है और जिसके घर एक दिन विकास दुबे रुका था और फरार होकर उज्जैन पहुंचा। श्रवण मिश्रा और उनका बेटा अंकुर इस समय विकास को पनाह देने के आरोप में जेल में बंद हैं। माना जा रहा है कि विकास दुबे व गिरफ्तार श्रवण के संपर्क में आने वाले दर्जनों लोग कोरोना संक्रमित हो सकते हैं।