चैतन्य भारत न्यूज
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिता बन गए हैं। मुंबई के अस्पताल में आज दोपहर अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में हुआ। खुद कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर इसकी जानकारी फैंस को दी। क्रिकेटर की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की तरफ से बधाई मिलनी शुरू हो गई हैं।
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
कप्तान कोहली ने ट्वीट कर लिखा, ‘हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी सी प्राइवेसी चाहिए होगी।’
बता दें कि इस खबर के आने के बाद से विराट और अनुष्का के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। बेटी के जन्म के बाद विराट और अनुष्का को बधाईयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स जगत के सेलेब्स ने कमेंट्स में दी बधाई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी साल 2017 में इटली में हुई थी। दोनों ने फ्लोरेंस शहर में एक बेहद निजी समारोह में सात फेरे लिये थे।