चैतन्य भारत न्यूज
जब भी कहीं घूमने की प्लानिंग करें तो हमेशा नई जगह जाने की चाह रखनी चाहिए। इससे आप नई कला, संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान और इतिहास से परिचित होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी तीन जगहों के बारे में जहां आप कम बजट में खूबसूरत दृश्यों का आनंद उठा सकते हैं।
मंदारमणि
पवित्र प्राचीन स्थान मानी जाने वाली इस जगह के नजारे बहुत ही अद्भुत हैं। यह वह जगह है जहां गंगा नदी बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से जनवरी के बीच होता है। अगर आप दिल्ली से जा रहे हैं तो 600 रुपए में ट्रेन से कोलकाता पहुंच सकते हैं। इसके बाद कोलकाता से बस लेकर मंदारमणि पहुंच सकते हैं।
मुक्तेश्वर
यहां ऋषिकेश की एक ऐस जगह है जो रॉक-क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, कैम्पिंग, पैराग्लाइडिंग के लिए बहुत मशहूर है। यहां पहुंचने का सबसे अच्छा और सस्ता तरीका दिल्ली से काठगोदाम तक ट्रेन और फिर काठगोदाम से मुक्तेश्वर के लिए बस मिलती है। ट्रेन और बस से पहुंचने के लिए कुल किराए में 700 से 1500 रुपए खर्च हो सकते हैं।
दमन और दीव
गुजरात की बेस्ट जगह के तौर पर मशहूर दमन और दीव बेहद खूबसूरत जगह है। यहां आप अपने दोस्तों और परिवार संग घूमने का मजा ले सकते हैं। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है। अगर आप दिल्ली से जा रहे हैं तो 650 रुपए में ट्रेन से गुजरात पहुंच सकते हैं। गुजरात से दमन तक बस का किराया लगभग 200 रुपए है जबकि दीव के लिए 500 रुपए है।