चैतन्य भारत न्यूज
कोरोना संकट के बीच इस नए बार साल यानी 2021 का आगाज हो चुका है। रात 12 बजते ही देश-दुनिया में लोगों ने जश्न मनाकर नए साल का स्वागत किया। इस दौरान चारों ओर खुशी का माहौल देखने को मिला। हालांकि कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से लोग अपने घर से नए साल का स्वागत कर रहे हैं। ज्यादातर जगहों पर नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है।
राजधानी दिल्ली और मुंबई के ऐतिहासिक और बड़े ऑफिसों में शानदार लाइटिंग की गई है। दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक को सजाया गया है।
नए साल का आगाज सबसे पहले न्यूजीलैंड में हुआ। ऑकलैंड में नए साल का जश्न देखने के लिए स्काई टॉवर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। भारतीय समय के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 4.30 बजे ऑकलैंड में 12 बजते ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। वहां जमकर आतिशबाजी हुई. स्काई टावर पर जमकर आतिशबाजी हुई।
न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी भारतीय समय के मुताबिक करीब साढ़े 6 बजे वहां 12 बजते ही नए साल को लेकर जश्न शुरू हो गया। मशहूर सिडनी हॉर्बर पर जमकर आतिशबाजी की गई।
Maharashtra: People throng Juhu beach in Mumbai on the eve of #NewYear.
Night curfew will remain in effect from 11 pm tonight to 6 am tomorrow in Mumbai. https://t.co/FcbDIAd3EM pic.twitter.com/0C6iVWBzjV
— ANI (@ANI) December 31, 2020