चैतन्य भारत न्यूज
औरंगाबाद. देशभर में जहां महापर्व छठ धूमधाम से मनाया जा रहा था वहीं बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा पर्व इस बार मातम में बदल गया। रविवार को छठ पूजा के दौरान तालाब में मंदिर की दीवार गिर गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के बाद भगदड़ मच गई जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।
घटना के बाद अफरा-तफरी मची
यह मामला औरंगाबाद के समस्तीपुर के हसनपुर बड़गांव का है। जानकारी के मुताबिक, छठ घाट के निकट तालाब के किनारे बने पुरानी काली मंदिर की दीवार अचानक से वहां मौजूद श्रद्धालुओं पर आ गिरी। जिस वक्त यह हादसा हुआ तब कुछ महिलाएं मंदिर के किनारे तालाब में छठ पर्व मना रही थीं। ऐसे में दीवार महिलाओं पर ही गिर गई, जिस कारण दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। जिसमें 6 महिलाएं घायल हो गईं।
Bihar: Two women dead after a temple’s wall collapsed near a ghat during Chhath puja in Samastipur, today. State Disaster Response Force (SDRF) rescue operation underway. pic.twitter.com/4G1xZAThmJ
— ANI (@ANI) November 3, 2019
बचाव कार्य जारी
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन भी मंगवाई गई। फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है। मरने वाली दोनों महिलाओं की पहचान लीला देवी (62) और बच्ची देवी (60) के रूप में हुई है।
Bihar: Two dead after a stampede broke out during #chhathpuja at a ghat in Aurangabad yesterday pic.twitter.com/EmDjkvhRrR
— ANI (@ANI) November 3, 2019
शनिवार को भी दो बच्चों की मौत
गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को भी औरंगाबाद में छठ पर अर्घ्य के बाद भगदड़ मच गई। इस दौरान दो बच्चों की जान चली गई थी। यह हादसा देव प्रखंड मुख्यालय स्थित सूर्यकुंड के पास हुआ था। मृतकों में पटना के बिहटा का एक 6 वर्षीय बालक और दूसरा भोजपुर के सहार की एक डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। इस भगदड़ में कुछ ही लोग घायल हुए थे जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।