चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर पर भी देखने को मिल रहा है। एनसीआर में बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी आसमान में कोहरे की चादर ढकी है।
22 trains are running late due to low visibility in the Northern Railway region.
— ANI (@ANI) January 22, 2020
कम विजिबलिटी की वजह से यातायात पर असर दिखाई दे रहा है। एक तरफ जहां सड़कों पर गाड़ियां रेंग रही हैं तो वहीं ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है। कुछ इलाकों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक रही। इससे खासतौर पर दिल्ली आने-जाने वालीं फ्लाइट्स और ट्रेनों पर असर पड़ा है। दिल्ली में करीब 20 फ्लाइट्स लेट हो गईं। घना कोहरा होने की वजह से दिल्ली आने वाली करीब 22 ट्रेनें भी लेट चल रही हैं। दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री तक पहुंच गया।
Delhi: The national capital wakes up to dense fog this morning. Delhi is recording a minimum temperature of 7 degree Celsius this morning. pic.twitter.com/0nnUq5EooO
— ANI (@ANI) January 22, 2020
दिल्ली एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण 5 फ्लाइट्स को डायवर्ट भी किया गया है। अधिकारी के मुताबिक पायलट कम विजिबिलिटी में प्लेन को लैंड कराने के लिए ट्रेंड नहीं थे, इसलिए यह फैसला किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।
#WATCH Delhi: A dense layer of fog covers the national capital this morning. Visuals from Sarita Vihar. pic.twitter.com/njvMgHhRXF
— ANI (@ANI) January 22, 2020
बता दें पिछले दिनों देश की राजधानी समेत उत्तरी भारत के कई इलाकों में बारिश हुई थी। इसके बाद से ही कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान जताया गया था। मौसम में बदलाव के बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा।
#WATCH Delhi: Dense layer of fog on Barapullah flyover, this morning. pic.twitter.com/NhlqAzgUbb
— ANI (@ANI) January 22, 2020