चैतन्य भारत न्यूज
आज से जुलाई महीने के तीसरे हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है। ज्योतिशास्त्र के मुताबिक, 14 जुलाई से 20 जुलाई तक यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद ही खास रहेगा। इस सप्ताह ग्रहों नक्षत्रों का खास योग बन रहा है। इस सप्ताह प्रदोष व्रत, गुरु पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण जैसी महत्वपूर्ण तिथियां हैं। आइए जानते है राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह।
मेष- यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा, किस्मत आपका साथ देगी। कार्यों में आई रुकावट दूर होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अति उत्साहित होने से बचें।
वृष- इस सप्ताह आपको सावधान रहने की जरुरत है। वाहन सावधानी से चलाएं। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया तथा आईटी फील्ड से जुड़े लोगों को लाभ होगा। किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है।
मिथुन- इस सप्ताह आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करें। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। सप्ताह के अंत में भाग्य आपके साथ रहेगा। रुके हुए कार्य जल्द ही पूरे हो जाएंगे।
कर्क- इस सप्ताह आपको अपने काम को लेकर सजग रहना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आत्मबल में वृद्धि और वाणी का प्रभाव आपके बिगड़े कार्य भी बनाएगा। बातचीत में सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति में संतुलन महसूस करेंगे लेकिन किसी तरह के बड़े खर्चे से बचें।
सिंह- आपके लिए यह सप्ताह बेहद शुभ है। परिवार की समस्याएं सुलझेंगी। सप्ताह के अंत में धन लाभ हो सकता है। कई योजनाएं आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करेंगी। इस सप्ताह लव लाइफ में तनाव की स्थिति आ सकती है।
कन्या- इस सप्ताह संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। त्वचा संबंधी रोग से परेशान हो सकते हैं। इस सप्ताह अधिक खर्च से बचें। तनाव बढ़ सकता है, लेकिन तनाव के कारण ज्यादा हताश न रहें।
तुला- इस सप्ताह आपको अधिक संघर्ष करने पड़ सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, नुकसान हो सकता है। सप्ताह के अंत में मित्रों से मुलाकात हो सकती है। इस सप्ताह संतान के मांगलिक कार्य के मार्ग में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी।
वृश्चिक- इस सप्ताह धार्मिक कार्यों के योग बन रहे हैं। अगर आप राजनीति क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
धनु- इस सप्ताह आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें। छात्र अपनी प्रतिभा को इस सप्ताह एक नई दिशा देंगे। इस सप्ताह धन का आगमन आपको प्रसन्न रखेगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।
कुंभ- यह सप्ताह आपके लिए उत्साह से भरपूर रहेगा। इस सप्ताह उधार लेन-देन से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। विवाह के योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा।
मीन- यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है जिसमें आपको सफलता मिलेगी। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
ये भी पढ़े…
इस दिन से शुरू होगा सावन का महीना, जानिए भगवान शिव से जुड़ी कुछ खास बातें और पूजा-विधि
12 जुलाई से शुरू हो रहा चातुर्मास, 4 महीने तक नहीं किए जाएंगे कोई भी शुभ कार्य
गुप्त नवरात्रि, देवशयनी एकादशी से लेकर गुरु पूर्णिमा तक, जुलाई में आने वाले हैं ये महत्वपूर्ण तीज-त्योहार