चैतन्य भारत न्यूज
ज्योतिशास्त्र के मुताबिक, 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए खास रहेगा। आइए जानते हैं इस सप्ताह किसके खाते में खुशियां आएगी और किसे परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
मेष- इस राशि वालों की लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। यात्रा का प्रसंग बन रहा है। गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
वृष- इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में कमी आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन आंखों का विशेष ख्याल रखें। व्यवसाय करने वालो के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण भरा रहेगा।
मिथुन- इस सप्ताह सुख, साधन के अवसर सुलभ होंगे, महत्वपूर्ण, लाभप्रद सूचनाएं प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। रुका धन पाने और अधूरा कार्य निपटाने के लिए समय अनुकूल है।
कर्क- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो ऊंची जगहों पर हों। छात्रों के लिए शुभ समय है।
सिंह- आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। व्यवसाय के लिए यह समय सामान्य रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने के आसार बन रहे है।
कन्या- इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आफिस के कार्यो में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इससे आपको संतुष्टि का अनुभव होगा। थोक व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें।
तुला- आपके लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं कहा जा सकता है। विवाद, मतभेद और दूसरों की आप में कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें। नौकरी करने वाले इस समय आराम महसूस करेंगे।
वृश्चिक- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। मित्रों से थोड़ा बचकर रहें, अन्यथा भारी खर्चे में पड़ सकते है। संतान पक्ष से आपको कुछ अच्छी खबर मिलेगी।
धनु- राजनीति में कोई बड़ा उद्देश्य सिद्ध हो सकता है। व्यवसाय में किसी को धन देने के प्रति सचेत रहें। विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन आगमन की संभावना रहेगी।
मकर- वाहन का सुख इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। यह सप्ताह आपको आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाएगा। व्यापार करने वाले सोच समझ कर फैसला करें। वैवाहिक जीवन में सामान्य स्थिति बनी रहेगी।
कुंभ- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। भाग्य आपके साथ रहेगा। छात्रों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मीन- यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा, संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। धन लाभ एवं कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सुख में भी प्रसन्नता बनी रहेगी।