चैतन्य भारत न्यूज
आज से सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो गई है। ज्योतिशास्त्र के मुताबिक, 9 से 15 सितंबर तक यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए खास रहेगा। आइए जानते हैं इस सप्ताह किसके खाते में खुशियां आएगी और किसे परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
मेष- इस हफ्ते नौकरीपेशा वालों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमजोर कर सकती है।
वृष- यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। जीवनसाथी से तनाव की स्थिति बनी रहेगी। प्रेमियों को सावधानी बरतने की जरुरत है। स्वास्थ्य के हिसाब से यह सप्ताह आपको कुछ तकलीफ दे सकता है।
मिथुन- छात्रों के लिए समय अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मन हर्षित रहेगा। आज लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा।
कर्क- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा है। नौकरी करने वालों के लिए यह सप्ताह मौज मस्ती वाला है। व्यवसाय में निवेश के आसार है। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
सिंह- छात्र अपनी प्रतिभा से सफलता प्राप्ति की ओर अग्रसर रहेंगे। यात्रा का अवसर इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुधार होने के लक्ष्ण दिख रहे हैं।
कन्या- आई टी और बैंकिंग के लोगों का समय सफल रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन की संभावना रहेगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल रहेंगे।
तुला- आर्थिक मामलों में वृद्धिकारक स्थितियां बनती जाएंगी एवं सुखद अनुभव रहेंगे। यात्राओं के लिए यह सप्ताह शुभ है एवं पूरे सप्ताह इस मामले में शुभ संयोग बनेंगे।
वृश्चिक- यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा है। कुछ लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होने के आसार है। धन में कुछ बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। सप्ताह के अंत में भी जीवन में खुशियां दस्तक देंगी।
धनु- पारिवारिक सुख प्राप्त करेंगे एवं उनके सानिध्य में जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। कठोर परिश्रम से मिली सफलता आपको आनंद की अनुभूति कराएगी।
मकर- यह हफ्ता आपके लिए अच्छा रहेगा। बेवजह की यात्रा करनी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ संभव है। आय निरंतर एवं शुभ रहेगी। इस सप्ताह आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने के पूर्ण योग हैं।
कुंभ- यह सप्ताह संयम के साथ किसी भी निर्णय पर पहुंचने का सप्ताह है। धैर्य एवं व्यवहार कुशलता आपको जीवन में तरक्की के मार्ग पर लेकर जाएगी। संतान पक्ष से आपको कुछ अच्छी खबर मिलेगी।
मीन- इस सप्ताह अधूरे कार्यों में प्रगति होगी तथा नए अनुबंधों का प्रस्ताव आएगा। ऑफिस की गतिविधियों पर खास नजर रखनी होगी क्योंकि लोग आपको नीचा दिखानें के लिए लगातार प्रयासरत है।