चैतन्य भारत न्यूज
आज से सितंबर महीने के तीसरे सप्ताह की शुरुआत हो गई है। ज्योतिशास्त्र के मुताबिक, 16 से 22 सितंबर तक यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए खास रहेगा। आइए जानते हैं इस सप्ताह किसके खाते में खुशियां आएगी और किसे परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
मेष- किसी नए कार्य का प्रारम्भ हो सकता है। किसी मित्र की सहायता से कोई सरकारी कार्य जो कि बहुत दिनों से लंबित था, उसके पूर्ण होने की संभावना रहेगी। अविवाहित लोगों के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी।
वृष- इस सप्ताह आप नई उमंग व तरंग के साथ अपने कर्म पथ पर चलेंगे। कई योजनाएं आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करेंगी। आपको अपने मृदुल व्यवहार का लाभ मिलेगा। आय प्राप्ति के अन्य स्रोत भी बन सकते हैं।
मिथुन- संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपकी मनोकामना पूर्ण होने का समय आ गया है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके लिए बेहतर है कि पहले एक काम को निपटा लें फिर दूसरा कार्य करें।
कर्क- इस सप्ताह किसी बड़े धार्मिक गुरु के आशीर्वाद का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति करेंगे। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य सुख में थोड़ी बाधाएं आपको परेशान करेंगी।
सिंह- इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। यह समय आराम करने का नहीं है। जिम्मेदारियों से भागने का प्रयास न करें बल्कि उसका सामना करें। किसी अच्छे व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या- व्यवसाय में लाभ होगा। फिल्म तथा लेखन से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। संतान के मांगलिक कार्य के मार्ग में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। मातृ पक्ष से आपको सुख का अनुभव प्रतीत होगा।
तुला- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायक रहेगा। राजनीतिज्ञों अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्ति हेतु नए दिशा निर्देश मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर वरिष्ठों की प्रशंसा के पात्र होंगे।
वृश्चिक- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक नहीं है। नौकरीपेशा जातक इस समय काम में लापरवाही न करें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है किन्तु किसी नए व्यापार में हाथ डालने की अभी न सोचें।
धनु- इस सप्ताह आपकी आमदनी में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। भवन निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। लड़की की शादी तय होने की सम्भावना है। नन्हे मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा।
मकर- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगेगा। विद्यार्थयों के लिए यह समय थोडा संघर्ष का रहेगा। पिता का सहयोग आपके जीवन में परिवर्तन लाएगा।
कुंभ- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें। इस सप्ताह आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की हो सकती है। वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी।
मीन- इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाना संभव लग रहा है, लेकिन शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है। दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे।