चैतन्य भारत न्यूज
आज से सितंबर महीने के चौथे सप्ताह की शुरुआत हो गई है। ज्योतिशास्त्र के मुताबिक, 23 से 29 सितंबर तक यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए खास रहेगा। आइए जानते हैं इस सप्ताह किसके खाते में खुशियां आएगी और किसे परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
मेष- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। वाहन, मकान आदि खरीदने वाले लोगों की मुराद पूरी हो सकती है। रोजाना की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। किसी महिला के सहयोग से कोई कार्य पूर्ण होगा।
वृष- सप्ताह के शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप तन और मन दोनों तरफ से तंदुरस्त नजर आएंगे। व्यवसाय में परिवर्तन के संयोग बनेंगे।
मिथुन- यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। राजनीति से सम्बद्ध जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। कई दिनों से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जॉब में उन्नति होगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
कर्क- राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन सफल और भाग्यवृद्धि कारक है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
सिंह- सप्ताह की शुरुआत अनावश्यक खर्च के साथ हो सकती है। जहां भी खर्च करें, सोच-विचारकर ही करें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
कन्या- धार्मिक कार्यों में रुचि से मन प्रसन्न रहेगा। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों के प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे।
वृश्चिक- यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। इस सप्ताह भाग्य का आपको भरपूर साथ प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता, मन में उत्साह, धन का लाभ, आय के नवीन साधन, रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे।
धनु- छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और फिल्म से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह की बात रखने का शानदार समय है। व्यापारियों को व्यापार में लाभ मिल सकता है।
मकर- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। एक कार्य को पूरा करने के बाद ही दूसरा कार्य शुरू करें। धार्मिक कार्यों में दान देने के आसार है।
कुंभ- यह सप्ताह आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। सप्ताह मध्य मनोरंजन कार्यों में व्यतीत होगाा, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में धार्मिक कार्य के योग बन रहे हैं।
मीन- इस सप्ताह किसी भी कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी, बैंकिंग फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी।