चैतन्य भारत न्यूज
दुनिया में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जिन्हें देखने के बाद उन पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे पौधों के बारे में जो देखने में बेहद ही अजीब लगते हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है, जैसे ये कुदरत का कोई ‘चमत्कार’ हों।
इस पौधे का नाम ‘बुद्धाज हैंड’ है जो दिखने में बेहद ही अजीब है। पौधे को देखने पर ऐसा लगता है, जैसे उसमें से कई सारी अंगुलियां निकली हुई हैं। कई लोग इस पौधे का इस्तेमाल रूम फ्रेशनर के तौर पर करते हैं। असल में यह नींबू की एक प्रजाति है, लेकिन यह गोल नहीं होता। यह काफी खुशबूदार होता है।
इस पौधे का नाम ‘डेविल्स टूथ’ है। यह एक तरह का मशरूम ही है, लेकिन इसे खाया नहीं जाता है। इस पौधे की ऊपरी सतह लाल धब्बे जैसे दिखाई पड़ते हैं, जो बिल्कुल इंसानी खून की तरह लगते हैं।
इस पौधे का नाम ‘ब्लैक बैट’ है। पंख फैलाए यह पौधा किसी चमगादड़ की तरह लगता है। इसकी पत्तियां 12 इंच तक की होती हैं। यह आमतौर पर थाईलैंड और मलयेशिया में पाया जाता है।
इस पौधे को ‘ऑक्टोपस स्टिंकहॉर्न’ के नाम से जाना जाता है। लाल रंग का यह पौधा काफी दुर्गंध छोड़ता है। इसी की बदौलत यह कीड़ों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह देखने में आठ पैरों वाले ऑक्टोपस की तरह लगता है।