चैतन्य भारत न्यूज
नंदीग्राम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बुधवार को हुए कथित हमले के बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला अब चुनाव आयोग पहुंच गया है। TMC नेता डेरेक ओब्रायन, राज्यमंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और पार्थ चैटर्जी मामले की शिकायत करने चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि, घटना के जरिए ममता की हत्या करने की साजिश रची गई थी।
I sustained injuries in hand, leg & ligament. I was standing near the car when I was pushed against it, yesterday. I am on medication & will soon leave from Kolkata: West Bengal CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/BMsSZtxT7v
— ANI (@ANI) March 11, 2021
इसी बीच ममता बनर्जी ने अस्पताल से ही एक वीडियो संदेश जारी कर अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की। ममता ने कहा कि, वे दो से तीन दिन में जनता के बीच लौट आएंगी। उन्होंने कहा कि, ‘मेरे पैर में चोट है, शायद मुझे व्हीलचेयर पर बैठकर ही प्रचार करना होगा।’
डॉक्टरों की टीम ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि ममता बनर्जी को कई जगह हड्डियों में गंभीर चोट लगी हैं। ममता बनर्जी के बाएं टखने में गंभीर चोट आई है। इसके अलावा पैरों पर खरोंच के निशान हैं। ममता के दाएं कंधे पर भी चोट आई है, प्रारंभिक जांच में ममता की बाहं की कलाई और गर्दन पर चोट मिली है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉक्टरों से सीने में दर्द और सांस फूलने की भी शिकायत की है। SSKM अस्पताल के डॉक्टर एम। बंदोपाध्य ने बताया है कि, ‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अगले 48 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा।’