चैतन्य भारत न्यूज
नए साल पर व्हाट्सएप की सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र्स को उसकी शर्तों को पूरी तरह से स्वीकार करना होगा। अब व्हाट्सएप जल्द ही अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी लेकर आने वाला है। अगर यूजर्स इस पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करते हैं तो उन्हें ऐप डिलीट करना होगा। आइए जानते हैं इस नई प्राइवेसी पॉलिसी में क्या है खास।
व्हाट्सएप के इस्तेमाल की नई शर्तों को लेकर अभी तक केवल लीक रिपोर्ट हमारे सामने थीं लेकिन अब कंपनी ने अपने यूजर्स को नई सेवा शर्तों को लेकर नोटिफिकेशन देना शुरू कर दिया है। व्हाट्सएप के इस्तेमाल की नई सेवा शर्तें 8 फरवरी 2021 से लागू हो रही हैं जिसके मुताबिक यदि आपको व्हाट्सएप इस्तेमाल करना है तो आपको उसकी सेवा शर्तें को पूरी तरह से स्वीकार करना होगा, वरना आप चाहें तो अपना व्हाट्सएप अकाउंट डिलीट कर सकते हैं।
व्हाट्सएप की नई टर्म्स और प्राइवेसी पॉलिसी
व्हाट्सएप यूजर्स को ऐप की नई टर्म और प्राइवेसी पॉलिसी को जल्द ही एग्री करना होगा। माना जा रहा है कि अगर आप इस प्राइवेसी पॉलिसी से एग्री नहीं होंगे तो आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। व्हाट्सएप की नई पॉलिसी में यूजर्स को जो लाइसेंस दिए जा रहे हैं उसमें कहा गया है कि हमारी सेवाओं को संचालित करने के लिए आप व्हाट्सएप को, जो कंटेंट अपलोड, सबमिट, स्टोर, भेजते हैं या फिर प्राप्त करते हैं, उनको यूज, रिप्रोड्यूस, डिस्ट्रीब्यूट और डिस्प्ले के लिए दुनियाभर में, नॉन-एक्सक्लूसिव, रॉयल्टी फ्री, सब्लिसेंसेबल और ट्रांसफरेबल लाइसेंस दिया जाता है।
यूजर्स के पास है ये ऑप्शन
व्हाट्सएप में यूजर्स के पास अभी Not Now का ऑप्शन है। मतलब अगर यूजर्स चाहें तो इसे एक्सेप्ट न करें। एक्सेप्ट न करने पर ऐप चलता रहेगा। इसके अलावा नई पॉलिसी के तहत में फेसबुक और इंस्टाग्राम का इंटीग्रेशन होगा। हालांकि व्हाट्सएप का डेटा पहले भी फेसबुक के साथ साझा हो रहा था, लेकिन अब फेसबुक के साथ व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का इंटीग्रेशन पहले से ज्यादा होगा।