चैतन्य भारत न्यूज
अहमदाबाद. गुजरात के गिर-सोमनाथ के जंगलों से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक महिला ने कई बब्बर शेरों के बीच अपने बच्चे को जन्म दिया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Gujarat: A woman delivered a baby in ambulance, in the vicinity of the Gir forest after a group of four lions blocked their way to the hospital at midnight yesterday.#AIRPics: Rajesh Bhajgotar pic.twitter.com/K8XNyOgRtd
— All India Radio News (@airnewsalerts) May 21, 2020
जानकारी के मुताबिक, 20 मई की रात लगभग 10:20 बजे गुजरात के गढड़ा जिले के भाका गांव की रहने वाली एक महिला अफसाना सबरिश रफीक को रात करीब साढ़े दस बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। बिगड़ती हालत को देख घरवालों ने 108 नंबर पर फोन किया और एम्बुलेंस बुलवाई। फिर एम्बुलेंस में महिला को लेकर वे लोग अस्पताल की ओर निकल गए लेकिन गांव से कुछ ही दूर गिर गढड़ा से उना के रास्ते में 4 शेरों ने एंबुलेंस का रास्ता रोक दिया।
शेर गाड़ी के एकदम सामने ही खड़े थे। ऐसे में किसी ने भी उन्हें वहां से भगाने की हिम्मत भी नहीं की। महिला के बढ़ते दर्द और खतरे को देखते हुए कुछ देर बाद ईएमटी जगदीश मकवाना और पायलट भरत अहीर ने हिम्मत से स्थिति को संभाला। उन्होंने मिलकर रास्ते में ही सूझबूझ से काम लेते हुए रास्ते में ही महिला की डिलीवरी कराई। दोनों की कोशिश और हिम्मत रंग लाई और महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
हैरानी वाली बात यह है कि इस पूरे वाकये के दौरान शेर गाड़ी का रास्ता रोके वहीं खड़े रहे। चारों शेर गाड़ी के आसपास चक्कर लगाते रहे। फिर जब बच्ची का जन्म हो गया तब शेरों ने उनका रास्ता छोड़ा। इसके तुरंत बाद एंबुलेंस के दोनों स्टाफ ने मां और बच्ची को गिर गढड़ा के अस्पताल पहुंचाया।