चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. देश के जाने-माने उद्योगपति और टाटा ट्रस्ट के चैयरमेन रतन टाटा के मंगलवार को इंस्टाग्राम पर 10 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। बता दें रतन टाटा ने चार महीने पहले ही इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। इतने कम समय में 10 लाख फॉलोवर्स होने की खुशी में रतन टाटा ने एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट पर लोगों ने अलग-अलग तरह के कमेंट किए। एक महिला ने तो कमेंट करते हुए रतन टाटा को ‘छोटू’ तक कह दिया। जिसके बाद लोगों ने उस महिला को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन रतन टाटा ने उसका बचाव कर सभी का दिल जीत लिया।
रतन टाटा का पोस्ट
रतन टाटा ने अपने पोस्ट में लिखा था कि, ‘जब मैंने इंस्टाग्राम ज्वॉइन किया था, तब मुझे इस ऑनलाइन परिवार की उम्मीद नहीं थी… इसलिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं’। रतन टाटा की इस पोस्ट को 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इसी पोस्ट पर रिया जैन नामक एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि, ‘बधाई छोटू’। महिला का कमेंट रतन टाटा के अन्य फॉलोअर्स को पसंद नहीं आया और महिला को ‘असभ्य’ कहने लगे।
View this post on Instagram
ट्वीटर पर 70 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स
सोशल मीडिया पर अपनी आलोचना होते देख महिला ने एक और कमेंट किया कि, ‘वह सबके आइडियल हैं और इसलिए मैं प्यार से उन्हें कुछ भी कह सकती हूं।’ इसके बाद महिला के बचाव के लिए खुद रतन टाटा आगे आए और एक ट्वीट किया जिसमें लिखा कि, ‘हम सब में एक बच्चा है। कृपया इस महिला के साथ सम्मान से पेश आएं।’ इसके साथ ही उन्होंने अपने कमेंट में एक स्माइल इमोजी का भी इस्तेमाल किया। लोग रतन टाटा के इस कमेंट की खूब तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि रतन टाटा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। ट्वीटर पर ही उनके 70.77 लाख से ज्यादा फालोअर्स हैं।