चैतन्य भारत न्यूज
नेपाल ने अब तक के सबसे अधिक ऊंचाई वाले फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। जलवायु परिवर्तन के बारे में लगों को जागरुक करने के लिए इसका आयोजन किया गया। फैशन शो का आयोजन 17 हजार फीट की ऊंचाई पर किया गया। ये अब तक का सबसे अधिक ऊंचाई वाला फैशन शो बन गया है।
नेपाल पर्यटन बोर्ड के समर्थन में आरबी डायमंड्स और कासा स्टाइल द्वारा आयोजित माउंट एवरेस्ट फैशन रनवे का आयोजन 26 जनवरी को किया गया था। शो में फिनलैंड, इटली, श्रीलंका और सिंगापुर सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों के मॉडलों ने भाग लिया।
Nepal sets a new Guinness World Records for The Highest Altitude Fashion Show on Land. A great moment in fashion. 😍🙌
#VisitNepal2020 pic.twitter.com/KgMCXLhbqA— Rihrih (@LiarRihanna) January 28, 2020
नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, ‘इस तरह के फैशन पर्व के पीछे मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के बारे में लोगों के अंदर जागरूकता बढ़ाना है। फैशन शो के दौरान उपयोग की जाने वाली सभी सामग्री प्राकृतिक, जैविक थी। कपड़ों को बनाने के लिए नेपाली पश्मीना, फेल्ट और याक ऊन का इस्तेमाल किया गया था। जो सर्दियों के पहनने के लिए आदर्श है।’
इस शो में नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव केदार बहादुर समेत नेपाल पर्यटन बोर्ड के वरिष्ठ निदेशक नंदिनी लहे थापा ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम का गवाह बनने के लिए गिनीज विश्व रिकॉर्ड की तरफ से आधिकारिक प्रेक्षक भी मौजूद थे।