चैतन्य भारत न्यूज
दीपावली या दिवाली ज्योति का पर्व है। दीपों की ज्योति में मां लक्ष्मी का स्वागत करते हुए कई परंपराओं को निभाया जाता है। दिवाली पूरे भारत में बड़ी ही धूम-धाम से मनाई जाती है, लेकिन सभी जगहों पर यह त्योहार मनाने का तरीका अलग-अलग होता है। दिवाली न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी धूमधाम से मनाई जाती है। आज हम आपको बताएंगे उन देशों के बारे जहां दिवाली बड़े ही अनोखे अंदाज में मनाई जाती है।
लेस्टर, ग्रेट ब्रिटेन
ब्रिटेन के जंगलों से घिरे खूबसूरत शहर लेस्टर में दिवाली की खास चमक दिखाई जाती है। यहां हिंदू ,जैन और सिख समुदाय तो इस पर्व को धूमधाम से मनाता ही है, साथ में दूसरे धर्म के लोग भी इसे अपने त्योहार के रूप में मनाते हैं।
स्कॉटलैंड
हर साल जनवरी के आखिरी मंगलवार को लेर्विक में एक प्रकाशोत्सव आयोजित किया जाता है जिसे वे ‘अप हेली आ’ कहते हैं। दरअसल यह दिवाली का ही एक रूप है। इस त्योहार में लोग प्राचीन समुद्री योद्धाओं जैसी ड्रेस पहने हाथ में मशाल लिए जुलूस निकालते हैं जिसका नजारा बेहद ही अद्भुत होता है।
थाइलैंड
थाइलैंड में दिवाली की अनोखी परंपरा देखने को मिलती है। यहां केले की पत्तियों से बने दीपक और धूप को जलाया जाता है। उसके साथ पैसा भी रखा जाता है। जलते हुए इस दीप को नदी के पानी में बहा देते हैं।
कनाडा
कनाडा के ‘न्यूफाउंड लैंड’ में 5 नवंबर को दिवाली की तरह एक रात आती है। इस रात जोरों शोरों से आतिशबाजी की जाती है। इस खुशी के पीछे कहा जाता है कि अंग्रेज एवं आयरिश लोग अच्छी जिंदगी की तलाश में इधर आए थे और वही आज कनाडा कहलाता है।
इंग्लैंड
यहां हर साल 5 नवंबर को ‘फायर फेस्टिवल’ मनाया जाता है। इस दिन चारों तरफ जगमगाती रौशनी रहती है जो यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इस दिन यहां के लोगों में खास उत्साह देखने को मिलता है।