चैतन्य भारत न्यूज़
नोएडा. शुक्रवार सुबह तकरीबन 5 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, हादसा ग्रेटर नोएडा के करीब रबुपुरा के पास हुआ जहां यात्रियों से भरी तेज रफ्तार रोडवेज बस ट्रक से टकरा गई। इस भिड़ंत से बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
8 dead and 30 injured after a bus rammed into a truck on Yamuna Expressway in Greater Noida pic.twitter.com/iPQQ9N8efU
— ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2019
हादसे के तुरंत बाद घायलों को नजदीक के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस आगरा से नोएडा आ रही थी। रबुपुरा के पास ही अंधेरा होने के कारण बस चालक ट्रक को नहीं देख पाया और ऐसे में बस की तेज रफ्तार होने के चलते वह पीछे से ट्रक में जा घुसी।
Visuals: 8 dead and 30 injured after a bus rammed into a truck on Yamuna Expressway in Greater Noida. pic.twitter.com/sTxNeNhowI
— ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2019
इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और फिर उन्होंने प्रशासन को इस हादसे की जानकारी दी. प्रशासन ने घटना को जायजा लिया और घायलों को जेवर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।