चैतन्य भारत न्यूज
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के जरिए बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म की टीम के साथ एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और इसकी वजह है जायरा वसीम।
View this post on Instagram
दरअसल, कुछ दिनों पहले ही जायरा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-सा पोस्ट लिखकर बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि, वो फिल्मों की वजह से इस्लाम से दूर जा रही हैं। लेकिन प्रियंका के पोस्ट से यह जाहिर हो रहा है कि जायरा भी इस फिल्म का प्रमोशन कर सकती हैं। ऐसे में जायरा को ट्रोल किया जाने लगा।
एक यूजर ने लिखा- ‘आपको तो इस्लाम की तरफ जाना था… बॉलीवुड अलग कर रहा था फिर यहां क्या कर रही हैं?’ दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘फिल्म इंडस्ट्री आपने छोड़ दी ना?’ एक और यूजर ने लिखा कि ‘मुझे लगता है कि प्रियंका चोपड़ा के बगल में जो खड़ी है उन्होंने अपने धर्म की वजह से इंडस्ट्री छोड़ दी। ऐसे में वो बीच पर पहने जाने वाले कपड़े पहनकर वो क्या कर रही है?’ वहीं एक ने लिखा, ‘जायरा वसीम अब यहां क्या कर रही है जब उसने धर्म के नाम पर बॉलीवुड और फिल्मों का अलविदा कह दिया था? कितनी बड़ी ड्रामेबाज है ये लड़की।’
बता दें फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। 13 सितंबर को इस फिल्म का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाला है। प्रियंका ने इस तस्वीर को शेयर कर प्रीमियर की जानकारी दी थी। फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया जाएगा और यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।